

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 25/26 अगस्त की रात न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजेश सोनकर निवासी पहाड़पुर, अजय मौर्या निवासी बड़ी हरैया, नवीजान निवासी अनन्तपुरा, पूनम पत्नी गोविंद, गोविंद पुत्र रामचंद्र निवासी फरासटोला तथा रोहित कुमार निवासी खत्रीटोला को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित न्यायालयों से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह, प्रियंका तिवारी, रामकिशोर शर्मा, महेन्द्र कुमार समेत थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
