इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी की पूरी रकम वापस, पीड़ित को मिले ₹3.39 लाख

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹3,39,708.12 की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने निजामाबाद पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, 06 जनवरी 2026 को सोनू यादव निवासी थाना निजामाबाद के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के बाद साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और ठगी की रकम को विभिन्न खातों में होल्ड कराया। शिकायत संख्या 23101260003864 से संबंधित ₹3,35,362.20 और शिकायत संख्या 23101260003971 से संबंधित ₹6,457.80 की रकम होल्ड कराई गई।प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में निजामाबाद थाने की साइबर टीम ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट के आदेश के माध्यम से 08 सितंबर 2026 को कुल ₹3,39,708.12 पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने अधिक लाभ का झांसा देकर पीड़ित से ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर कराई थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निवेश के नाम पर मिलने वाले अनजान ऑफर पर बिना सत्यापन भरोसा न करें और OTP, ATM PIN, CVV व UPI PIN जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *