

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आज़मगढ़।अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री के आह्वान पर आज विश्वकर्मा समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में विश्वकर्मा समाज को सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी पदाधिकारियों से समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि जिन स्थानों पर शासन-प्रशासन के स्तर पर विश्वकर्मा समाज की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है, वहाँ संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुँचाई जाए और समाज के हितों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से प्रयास किया जाए।साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रस्तावित उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समाज में एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से जुड़े प्रस्तावित आयोजन के संदर्भ में भी विश्वकर्मा समाज की सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समाज के सभी लोगों से आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वकर्मा समाज को संगठित करना, समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना तथा सामाजिक एवं लोकतांत्रिक स्तर पर समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, नव नियुक्त जिला सचिव (अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा)- योगेश विश्वकर्मा, अच्छे लाल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा. इत्यादि
