
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन शिकंजा के तहत जनपद में पेशेवर/फर्जी जमानतदारों एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वादी यादवेन्द्र पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, आज़मगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि जनपद के विभिन्न गंभीर अपराधों—डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगेस्टर एक्ट, आबकारी एक्ट, अवैध शस्त्र आदि—में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत में जमानतदारों की मिलीभगत पाई गई है। कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें एक ही प्रपत्र से ली गईं, तथा पूर्व में ली गई जमानतों का उल्लेख न्यायालय में नहीं किया गया।इस साजिश में जमानत लेने हेतु फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 594/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस बनाम कुल 99 अभियुक्त (50 जमानतदार, 49 मूल अभियुक्त) पंजीकृत किया गया। पूर्व में 41 फर्जी जमानतदार एवं 10 अभियुक्तों (कुल 51 अपराधियों) को किया गया था, अब तक कुल 52 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण की विवेचना प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच सुदेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
