आजमगढ़: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी भी पकड़ा गया

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में किशोरियों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में सिधारी और रानी की सराय थाना पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिधारी पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि रानी की सराय पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित किशोरी को सकुशल बरामद किया है।सिधारी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को पकड़ापुलिस के अनुसार, चार अक्टूबर 2026 को एक महिला ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी किशोरी पुत्री के साथ घर के पीछे गली में छेड़खानी और मारपीट की गई। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सिधारी पुलिस ने आठ अक्टूबर को गेलवारा स्थित झारखंडेय मंदिर के पास से पियूष निषाद पुत्र स्वर्गीय अविनाश चन्द और प्रांजल निषाद पुत्र संतोष निषाद, निवासी खोजापुर, थाना सिधारी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर कर रहे हैं।रानी की सराय पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कियादूसरे मामले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आठ अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि गौतम उर्फ रामचन्द्र उनकी पुत्री को पांच अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने आठ अक्टूबर की रात करीब 8:50 बजे चेकपोस्ट तिराहे से आरोपी गौतम उर्फ रामचन्द्र पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी मित्रसेनपुर, थाना रानी की सराय, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।दोनों मामलों में गिरफ्तारी की कार्रवाई संबंधित थानों की पुलिस टीमों ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *