टैन्गो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड में कटे ₹29,999/- पुलिस टीम द्वारा आवेदक के खाते में वापस कराए गए

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। पीड़ित विकास मोदनवाल पुत्र गुलाबचन्द्र, निवासी खानपुर फतेह, थाना अतरौलिया, जनपद आज़मगढ़ द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई कि टैन्गो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर उनके साथ साइबर फ्रॉड किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनके बैंक खाते से कुल ₹49,959/- की धनराशि कट गई। पीड़ित द्वारा साइबर वेबसाइट पोर्टल पर शिकायत अंकित कर साइबर शिकायत संख्या– 23107250XXXXX पंजीकृत कराई गई। शिकायत पर विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई की गई, जिसके क्रम में बैंक द्वारा आवेदक के खाते से कटे हुए ₹29,999/- सफलतापूर्वक फ्रीज कर वापस करा दिए गए हैं। शेष ₹19,959/- की धनराशि को वापस कराने हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।जांच एवं धन वापसी विवरण साइबर शिकायत के जांच क्रम में उ0नि0 अभिषेक यादव (साइबर प्रभारी, थाना अतरौलिया) द्वारा लगातार प्रयत्न करते हुए बैंक एवं संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर आवेदक के खाते में ₹29,999/- की धनराशि वापस कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *