आज़मगढ़ में गोशाला की बदहाली पर सस्पेंड हुए मार्टीनगंज ईओ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ अपर जिलाधिकारी (भू०/रा०) /प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय आजमगढ़ संजीव ओझा ने बताया है कि नगर पंचायत मार्टिनगंज में अवस्थित बृहद गौशाला सुरहन के रख-रखाव एवं सफाई व चारा-पानी आदि की व्यवस्था पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद भी बिल्कुल ध्यान न देने के कारण गोशाला की स्थिति वीभत्स हो जाने, शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही व उदासीन रवैया रखने तथा उक्त कृत्य से शासन की छवि धूमिल करने, निर्माण, खरीद व मैन पॉवर सप्लाई आदि कार्यों में बरती गयी अनियमितताओं संबंधी शिकायतों की उच्चस्तरीय जाँच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर निदेशक, नगर निकाय निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ द्वारा आशीष राय, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मार्टिनगंज को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है और नगर निकाय निदेशालय लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है।विभागीय कार्यवाही के इस प्रकरण की जाँच हेतु सहायक निदेशक, नगर निकाय निदेशालय उ०प्र० लखनऊ को जाँच अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *