


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दीदारगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर दो पासपोर्ट बनवाए थे।पुलिस के अनुसार पासपोर्ट सत्यापन के दौरान यह मामला उजागर हुआ। एक पासपोर्ट (संख्या K4465814) में जन्मतिथि 20 दिसंबर 1988 दर्ज थी, जबकि दूसरे पासपोर्ट (संख्या P1528724) में जन्मतिथि 11 दिसंबर 1997 अंकित कर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जारी कराया गया था। इस संबंध में थाना दीदारगंज में मुकदमा संख्या 75/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।गिरफ्तारी का विवरण:उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र यादव व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर हुब्बीगंज चौराहे से अभियुक्त विनय कुमार पुत्र राम सुमेर, निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज को मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दोनों पासपोर्ट बरामद किए गए।पूछताछ में खुलासा:पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर दो पासपोर्ट बनवाए थे।
