



गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना दीदारगंज क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को ग्राम डीह कैथौली निवासी छोटेलाल गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आक्रोश गुप्ता ने पिस्टल से फायर कर उनके नाती सत्यम गुप्ता को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इस मामले में थाना दीदारगंज पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान ऋषिकेश मिश्रा और सूरज गुप्ता का नाम भी सामने आया। कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने 30 अप्रैल की सुबह शेखवलिया मोड़ से आक्रोश गुप्ता और बाद में सिसवारा मोड़ से ऋषिकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त आक्रोश गुप्ता की निशानदेही पर डीह कैथौली नहर के पास झाड़ियों से एक .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दीदारगंज में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।
