अतरौलिया में मुहर्रम शांति व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने ताजियादारो संग की बैठक 12 फीट से ऊंचे ताजिए व हथियारों के प्रदर्शन पर रोक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को अतरौलिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बुढ़नपुर अभय राज पांडे, क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने की। इसमें क्षेत्र के ताजियादारों, संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। एसडीएम अभय राज पांडे ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के पालन में सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया सहित हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजिए निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र अथवा हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने ताजियादारों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने की अपील की।बैठक में ताजियादारों ने जुलूस मार्गों पर ढीले बिजली तार, गड्ढों और जलभराव की समस्याएं उठाईं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, जलनिकासी और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की कार्रवाई समय रहते पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों ने किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना देने की लोग से अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *