आजमगढ़: बंगाली डॉक्टर पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बंगाली डॉक्टर पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, तन्मय विश्वास (32 वर्ष), जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है, पिछले करीब 12 वर्षों से हैदराबाद बाजार में रहकर इलाज का काम करता था। उसकी शादी लगभग 8 वर्ष पहले वंदना से हुई थी, जो आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबरार देवारा जदीद की रहने वाली थी। मृतका के भाई अजय यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब दो माह पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वंदना मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले ही वह दोबारा अपने पति के पास लौटी थी।परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि वंदना की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचने पर वह मृत अवस्था में मिली, दंपति की एक 6 वर्षीय पुत्री तमन्ना भी है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसे लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। देर रात फिर विवाद हुआ, लेकिन सुबह महिला मृत पाई गई। सूचना पर रौनापार थाना प्रभारी सुनील दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *