बिलरियागंज में बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की शिकायत पर कार्रवाई

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे पूर्वांचल अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन किए जाने की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया।जांच के दौरान अस्पताल का […]

Continue Reading

आजमगढ़ में प्रकृति का कहर तेजापुर में 15 फीट धंसी जमीन, बाइक-साइकिल समेत सामान पाताल में समाया

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अतरौलिया क्षेत्र के तेजापुर गांव में बुधवार को अचानक हुए भीषण भू-धंसाव से हड़कंप मच गया। किसान सुदामा यादव के ट्यूबवेल परिसर में अचानक जमीन धंसने से करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। देखते ही देखते ट्यूबवेल का कमरा, बाइक, दो साइकिलें, चार बोरी खाद, अनाज, इलेक्ट्रिक मोटर, पंखा और अन्य […]

Continue Reading

आजमगढ़ जनता दर्शन में आई छात्रा की पढ़ाई का जिम्मा उठाया डीएम ने, मेनका प्रजापति को आगे की पढ़ाई के लिए जिलाधिकारी ने प्रदान किया एक लाख रुपये का चेक

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंची तहसील बूढ़नपुर के अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम खानपुर फतेह निवासी छात्रा मेनका प्रजापति पुत्री स्व. अमरजीत प्रजापति की आगे की पढ़ाई में मदद के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मानवीय पहल की है। बुधवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में छात्रा मेनका को एक लाख […]

Continue Reading

आजमगढ़ फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान पुत्र जीतू […]

Continue Reading

आजमगढ़ में बारिश से तमसा नदी का जलस्तर बढ़ा, जगह-जगह जलभराव

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। बारिश के कारण लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। तमसा नदी के आसपास और निचले […]

Continue Reading

जेवर बनवाने और दिखाने के नाम पर 18 लोगों से 50 लाख की ठगी, दो भाई फरार, पीड़ित व्यापारियों ने अतरौलिया थाने में दी तहरीर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले के अतरौलिया कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में विश्वास का फायदा उठाकर सराफा कारोबारियों और आम लोगों से सोने-चांदी के जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। अंबेडकरनगर के कटेहरी निवासी कन्हैया सोनी और उसके भाई मोनू सोनी पर करीब 18 व्यापारियों और ग्राहकों से लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात […]

Continue Reading

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर विषहम गांव निवासी कमर जहां पत्नी जावेद अहमद ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना मेहनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित […]

Continue Reading

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना (Population Enumeration) की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जनपद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने की।बैठक में जनगणना […]

Continue Reading

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का गर्भपात कराने का आरोप, पति गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका गर्भपात कराने के मामले में निजामाबाद पुलिस ने वांछित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा (अल्लाहपुर) निवासी सुधाकर यादव ने 12 […]

Continue Reading

RSS कार्यक्रम में कुलपति के शामिल होने पर सपा छात्रसभा का विरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई हिरासत में

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव कुमार के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी की छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कुलपति के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी मिलने पर […]

Continue Reading