नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, परिजनों को दी थी धमकी

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और रोकने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को एक व्यक्ति ने सरायमीर थाने में तहरीर दी थी […]

Continue Reading

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस चालक और महिला यात्री की मौत; दो दर्जन घायल

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात पवई थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टोन नंबर 191 के पास एक रोडवेज बस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब […]

Continue Reading

रक्षाबंधन पर आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति की अनोखी पहल, माताओं-बहनों के लिए 27-28 अगस्त को ई-रिक्शा सेवा बिल्कुल निःशुल्क

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आजमगढ़ शहर में माताओं और बहनों के आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है। आजमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में शहर भर में 27 और 28 अगस्त दो दिन के लिए […]

Continue Reading

गोबर फेंकने को लेकर विवाद में मारपीट, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में गोबर बाहर फेंकने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 26 […]

Continue Reading

महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ 2036 ओलंपिक के लिए खेल प्रतिभाओं को तैयार करने पर जोर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त 2026 को कुलपति के निर्देशन में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में ‘खेलो इंडिया संवाद खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, प्रतिभा विकास एवं […]

Continue Reading

पांच साल से भूमि विवाद में भटक रहे फरियादी को मिला न्याय, पुलिस-राजस्व विभाग ने दिलाया कब्जा

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी कन्हैया पुत्र झिंगई पिछले करीब पांच वर्षों से भूमि विवाद को लेकर न्याय की आस में भटक रहे थे। जनसुनवाई के दौरान मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के संज्ञान में आने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग ने समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई […]

Continue Reading

आजमगढ़ आकाशीय बिजली की चपेट में महिला की मौत, छह झुलसीं

धान के खेत में निराई के दौरान हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर, जौनपुर जिला अस्पताल रेफर गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ बरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव के सिवान में गुरुवार को धान के खेत में निराई कर रही महिलाओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, […]

Continue Reading

नीलामी की फाइल न मिलने से परेशान आवेदक, डीएम से कार्रवाई की मांग

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौजा चलाकपुर निवासी नुरूलहुदा पुत्र लियाकत अली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वर्ष 2019 में हुई नीलामी की फाइल उपलब्ध कराने और आगे की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है।प्रार्थी के अनुसार, धारा 193 आरसी एक्ट 2006 के तहत नीलामी अधिकारी सगड़ी द्वारा 30 अक्टूबर 2019 […]

Continue Reading

लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई, डीएम ने निरस्त किया शस्त्र लाइसेंस

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना रानी की सराय क्षेत्र में लाइसेंसी शस्त्र से हर्ष फायरिंग करने के मामले में जिलाधिकारी आजमगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई थी।मामला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर का है। […]

Continue Reading

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेलाल अहमद पुत्र इफ्तेखार, निवासी बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को प्राप्त […]

Continue Reading