

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो हॉल में 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 के ट्रायल का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में हुए ट्रायल में जिले के 76 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।ट्रायल के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, नाजिश रिया चौरसिया और वैष्णवी सिंह का चयन हुआ। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में फिजा खातून, ईरम, आइस्मा, गौरवी, झुनझुन प्रजापति, शालू प्रजापति और अक्सा का चयन किया गया।अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव तथा अंडर-19 बालक वर्ग में करण यादव समेत अन्य खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।प्रतियोगिता के आयोजन एवं चयन प्रक्रिया में ऑफिशियल व चयनकर्ता के रूप में संदीप वर्मा, कोच सुनील कुमार शिन्दे, कृष्ण प्रजापति, विकास यादव और सौरभ ने सहयोग किया। अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
