

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और रोकने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को एक व्यक्ति ने सरायमीर थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बहन पढ़ने गई थी। घर लौटते समय सुल्तान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। परिजनों ने तलाश के दौरान रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान सुल्तान ने हाथापाई करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।मामले में सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 अगस्त को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ कड़छा मोड़ से आरोपी सुल्तान पुत्र मो. इस्लाम, निवासी मनिहर ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
