


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ, जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले और विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को दैनिक जागरण परिवार की ओर से साक्षी यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं न्यूरोसर्जन डॉ. अनुप यादव ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने साक्षी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतरता से किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है और व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और डॉ. अनुप यादव ने भी साक्षी यादव को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
