आजमगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश, फायरिंग के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, लूट की चेन व असलहा बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मंझारी बाजार स्थित राज ज्वैलर्स की दुकान से करीब ₹1.10 लाख कीमत की सोने की चेन लूटकर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को स्थानीय लोगों की तत्परता से पकड़ लिया गया। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने दुकानदार और स्थानीय लोगों पर फायरिंग भी की, हालांकि सभी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया की 17 सितंबर को दो युवक सोने की चेन खरीदने के बहाने राज ज्वैलर्स पहुंचे थे। करीब 8 ग्राम की चेन पसंद करने के बाद उन्होंने भुगतान के लिए QR कोड मांगा। खाते में रकम नहीं पहुंची तो दोनों चेन लेकर भागने लगे। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पीछा किया, जिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों का पीछा जारी रखा और ग्राम बैरमपुर में उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची तहबरपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रेश यादव निवासी जमीनबारी, निजामाबाद और प्रिंस चौहान निवासी कोटवा,रानी की सराय के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल, दो .315 बोर तमंचे, तीन खाली मैगजीन, 18 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चापड़, पेचकस, रेती और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP50BL5646 बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *