आजमगढ़ में फर्जी CO बनकर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी, 90 हजार रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़।गंभीरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल प्रभारी की संयुक्त टीम ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सीओ बताकर लोगों को शराब का ठेका दिलाने का झांसा देता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर पीड़ित से ₹3.20 लाख की मांग की और अलग-अलग तरीके से ₹90 हजार की साइबर ठगी की। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।18 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना और आरोपी की लोकेशन के आधार पर गंभीरपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रानीपुर तिराहा मोड़ के पास से करीब 40 वर्षीय संजय पुत्र स्व. श्रीराम, निवासी मगरावा, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र 1 शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र 1 सीओ की पुलिस वर्दी1 मोबाइल फोनबरामद किया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया की आरोपी सीओ की वर्दी पहनकर लोगों को वीडियो कॉल करता था और खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर अपना प्रभाव जमाता था। शराब का ठेका, नौकरी सहित विभिन्न काम कराने का भरोसा देकर लोगों से रकम ऐंठने का आरोप है। इस मामले में मु0अ0सं0 226/2026, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत थाना गंभीरपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *