आजमगढ़ घर में घुसकर चोरी, लाखों के जेवर व नगदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव, केशवपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित विक्रम सिंह, पुत्र स्वर्गीय […]

Continue Reading

स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच हेतु 14 व 15 मार्च को भी खुलेगा एआरटीओ कार्यालय

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन व प्रवर्तन) द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद आजमगढ़ में संचालित सभी स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहन फिटनेस की अनिवार्य जांच कराई जानी आवश्यक है। इस संबंध में समस्त स्कूली वाहन संचालकों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए सूचित किया गया […]

Continue Reading

आजमगढ़ में गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों पर डीएम सख्त, कहा– पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईंधन की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको […]

Continue Reading

सरकारी योजनाओं का लालच देकर खुलवाता था फर्जी खाते, झारखंड के फ्रॉडस्टरों को भेजता था पैसा,आजमगढ़ से साइबर ठग गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दूसरों के नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाकर झारखंड के साइबर फ्रॉड गिरोह तक ठगी की रकम पहुंचाने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक […]

Continue Reading

आजमगढ़:जमीनी विवाद में फायरिंग के आरोपी 31-A हिस्ट्रीशीटर एहसान खान गिरफ्तार, 21 मुकदमा है दर्ज

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम छित्तेपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित 31-A हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नन्दांव मोड़ से पकड़ लिया। उसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे पहले […]

Continue Reading

आजमगढ़ जिलाअस्पताल विवाद: वीडियो वायरल होते ही हरकत में सरकार, जांच के आदेश

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला और उसके तीमारदार के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है।स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए […]

Continue Reading

जमीनी रंजिश में फायरिंग का मामला,सरायमीर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में सरायमीर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की SBBL गन और बड़ी संख्या में जिंदा व खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार […]

Continue Reading

चन्द्रमा ऋषि आश्रम में 05 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा “महर्षि वाल्मीकि ईको पार्क”, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आजमगढ़ स्थित पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के चन्द्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस स्थल पर “महर्षि वाल्मीकि ईको पार्क” के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा ईको टूरिज्म परियोजना के अंतर्गत कुल 05 […]

Continue Reading

आजमगढ़ नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आपको बता दे की 11 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में दिए गए प्रार्थना पत्र […]

Continue Reading

एसटीएफ और गंभीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी कंटेनर से 354 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लख रुपए

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ और गंभीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत का 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।आपको […]

Continue Reading