आजमगढ़: फर्जी मदरसा संचालित करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, SIT/EOW जांच में हुआ था खुलासा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में फर्जी मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना सिधारी पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेखों के आधार पर मदरसा संचालित कर शासकीय व्यवस्था को गुमराह करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (EOW) की जांच में मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला, सिधारी के संचालन में अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर वर्ष 2025 में थाना रानी की सराय में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिधारी पुलिस ने गुरुवार को वांछित आरोपी मोहम्मद अकरम (40 वर्ष) निवासी रैदा थाना पवई को मुण्डा तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से मदरसा संचालन का आरोप है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रानी की सराय में दर्ज मुकदमा संख्या 41/2025 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मराज यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *