आजमगढ़ कई वर्षों से फरार चल रहा स्थायी वारंटी फिरोज अहमद गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। देवगांव थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के अनुपालन में कई वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिवली मोड़ के पास से हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर-01, आजमगढ़ द्वारा अ0सं0 254/2016 में फिरोज अहमद पुत्र अली अहमद, निवासी चेवार पश्चिम, थाना देवगांव के विरुद्ध 4 अगस्त 2025 को स्थायी वारंट जारी किया गया था। वारंटी लंबे समय से फरार चल रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:55 बजे जिवली मोड़ के पास से फिरोज अहमद को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव और हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *