सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी को भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने समय रहते अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। देर रात्रि शहर भ्रमण के दौरान हरबंशपुर स्थित पहलवान जी की मूर्ति के पीछे एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अनियंत्रित कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल रमा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अमित सिंह से संपर्क किया गया। इसके बाद अपने ड्राइवर चंदन वर्मा एवं गनर के सहयोग से घायल को तत्काल निजी वाहन से रमा हॉस्पिटल, आजमगढ़ पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।इलाज के दौरान जब घायल को होश आया तो उसकी पहचान आजमगढ़ पुलिस में तैनात एक कॉन्स्टेबल के रूप में हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। देर रात ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सिधारी के प्रभारी निरीक्षक को अस्पताल भेजा।फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। सभी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति दिखाई दे तो बिना देर किए उसे निकटतम अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। समय पर मिला प्राथमिक उपचार किसी की जान बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *