ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, 63 वर्षीय किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर रोड डिग्री कालेज के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार अधेड़ ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को फूलपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।खुटौली गांव निवासी श्रीराम यादव उम्र 63 वर्ष बाइक से दुर्वासा बाजार कुछ सामान लेने आए हुए थे। सामान लेने के बाद वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह डिग्री कालेज के के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर फूलपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह तीन पुत्र का पिता था। घटना की जानकारी होने पर पत्नी का रो कर बुरा हाल है। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में लड़ गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कारवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *