तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, साउंड सिस्टम सहित पिकअप सीज

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाना संचालक को भारी पड़ गया। गंभीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम लगे पिकअप वाहन को सीज कर दिया।पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर को उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह और कांस्टेबल नोमान अख्तर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मूर्ति विसर्जन के अवसर पर पिकअप वाहन संख्या UP65FT3303 पर डीजे लगाकर राजनीतिक दलों से संबंधित गाने तेज आवाज में बजाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने डीजे संचालक को निर्धारित मानकों के अनुसार आवाज रखने की हिदायत दी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद डीजे की आवाज और तेज कर दी गई।इससे अन्य मूर्ति आयोजकों में आक्रोश फैलने लगा और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी डीजे संचालकों और पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर न्यायालय के आदेशों एवं ध्वनि मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई थी।निर्देशों की अवहेलना पर पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट के तहत डीजे सिस्टम सहित पिकअप वाहन को सीज कर दिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *