डी०ए०वी० कॉलेज मैदान में अवैध वसूली व सुरक्षा में लापरवाही, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। नगर के डी०ए०वी० डिग्री कॉलेज मैदान में 6 से 9 नवंबर तक लगाये पटाखों ेके स्टालों को लेकर भारी विवादों में घिर गया है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश चैरसिया नागवंशी ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती पत्र सौंपकर आयोजन में बड़े पैमाने पर वित्तीय भ्रष्टाचार और जनसुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की किसी स्वतंत्र उच्चाधिकारी से समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उन्होने मुख्य आरोप लगाया कि अवैध वसूली, गरीब और छोटे दुकानदारों से प्रति दुकान 13,000 से 15,000 की भारी-भरकम रकम वसूली गई, जिसकी कोई वैध रसीद नहीं दी गई। आवंटन और नकद वसूली रजिस्टर को तत्काल जब्त करने की मांग की गई है। कार्यक्रम के लिए फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर न तो फायर टेंडर तैनात थे और न ही फर्स्ट एड या इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था थी, जिससे बड़ी जनहानि का खतरा था। बिना किसी वैध विभागीय अनुमति और व्यापारिक लाइसेंस के इतनी बड़ी संख्या में दुकानों का संचालन होने दिया गया। मिथिलेश चैरसिया ने साफ किया कि यह शिकायत किसी व्यक्तिगत रंजिश में नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग को रोकने और पारदर्शिता के लिए की गई है। उन्होंने मांग की है कि वहां दुकान लगवाने वाले जिम्मेदार और आयोजनकर्ताओं की भूमिका की जांच कर दोषियों पर सख्त विधिक व विभागीय कार्रवाई की जाए।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जय जय प्रजापति एडवोकेट, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, नगर महामंत्री नीरज सिंह, सभासद मुन्ना निषाद और बाबू राम चैहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *