चोरी की बाइक खोलकर पार्ट्स बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के अलग-अलग पार्ट्स, नकदी और बाइक खोलने के उपकरण बरामद किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौरी नहर पुलिया, ग्राम गुलवा गौरी के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव उर्फ भोला यादव निवासी तुर्कपड़री, थाना बिलरियागंज और आकाश यादव निवासी नकीब खोजौली, थाना रौनापार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने की बात पुलिस को बताई।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से रिम सहित मोटरसाइकिल का पहिया-टायर, चेन-स्पॉकेट व चेन, शॉकर की एक जोड़ी, चेन कवर, बैट्री, मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से का प्लास्टिक फ्रेम, दो ब्रैकेट सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इसके अलावा जामा तलाशी में 400 रुपये नकद मिले। बाइक खोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार रिंच, प्लग रिंच, तीन पेचकस और लोहे की छेनी भी बरामद की गई।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 238/2026, धारा 313/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *