फरिहा बाजार में ज्वेलरी की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने ओम ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस बूथ से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।दुकान संचालक पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलोग्राम चांदी और 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचीं और दुकान संचालक से घटना की जानकारी ली।पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।ज्वेलरी की दुकान में हुई बड़ी चोरी के बाद फरिहा बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने रात के समय पुलिस गश्त और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *