CBSE 10वीं में सर्वोदय पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, साक्षी यादव टॉपर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणाम में आजमगढ़ के सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली द्वारा घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रिया रंजन 97.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और प्रियांश यादव 95.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।इसके अलावा आदित्य यादव और रानी सिंह ने 93.8 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान, आग्या सिंह 93.2 प्रतिशत के साथ पांचवां, निकिता तिवारी 93 प्रतिशत के साथ छठा, आर्या चौरसिया 92.6 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।शालिनी गौतम ने 91.6 प्रतिशत, प्रिया यादव ने 91.4 प्रतिशत और नवनीत कुमार चौबे ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। यह सफलता छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है, हम आगे भी बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *