रक्षाबंधन पर आजमगढ़ मंडल की ढाई लाख बहनों को मिला निःशुल्क बस यात्रा का उपहार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

तीन दिनों में 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यात्रा निःशुल्क, महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जताया आभार

आजमगढ़ ।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से माताओं, बहनों और बेटियों को दिए गए निःशुल्क बस यात्रा के उपहार का आजमगढ़ मंडल में व्यापक असर देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज एवं सिटी बसों में महिलाओं को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।आजमगढ़ मंडल के बलिया, बेल्थरा, मऊ, दोहरीघाट, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और शाहगंज समेत सभी सात डिपो में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया। तीन दिनों में लगभग ढाई लाख महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों ने 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यात्रा निःशुल्क की।क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज मनोज बाजपेई के अनुसार, 27 अगस्त को 40,835 महिलाओं एवं सहयात्रियों ने करीब 36.10 लाख रुपये मूल्य की यात्रा की। 28 अगस्त को लगभग 97 हजार यात्रियों ने करीब 1.17 करोड़ रुपये और 29 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक अनुमानित 88 हजार यात्रियों ने करीब 1.46 करोड़ रुपये मूल्य की निःशुल्क यात्रा की। इस तरह तीन दिनों में करीब 2.5 लाख यात्रियों को इसका लाभ मिला।मुख्यमंत्री को भाई मानकर जताया आभाररक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मायके जाने और भाइयों से राखी बांधने के लिए सरकार की यह पहल उनके लिए रक्षाबंधन का बड़ा उपहार है। कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भाई मानकर उनके लिए मंगलकामनाएं भी कीं।वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें ‘‘जुग-जुग जियो’’ का आशीर्वाद दिया।प्रचार-प्रसार से महिलाओं तक पहुंची जानकारीजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में निःशुल्क बस यात्रा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। 25 अगस्त को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में महिलाओं को इस सुविधा की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन और जिला सूचना कार्यालय की ओर से प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।निःशुल्क यात्रा को सफल बनाने में परिवहन निगम के एआरएम आजमगढ़ अजय सिंह, अंबेडकरनगर डिपो के एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव, आरटीओ एवं एआरटीओ सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।रक्षाबंधन पर सरकार की इस पहल से हजारों परिवारों को आर्थिक राहत मिली और बहनों को अपने मायके पहुंचकर भाई की कलाई पर राखी बांधने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *