फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित आजमगढ़ के लाल मनोज यादव का हाफ लेमन रेडियो ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ की धरती के होनहार लेखक एवं गीतकार और प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित श्री मनोज यादव के आजमगढ़ आगमन पर 90.4 हाफ लेमन रेडियो, आजमगढ़ की ओर से होटल रघुकुल ग्रैंड में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, कलाकारों, साहित्य प्रेमियों, युवाओं एवं हाफ लेमन रेडियो की पूरी टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल सिंह ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात श्री रवि प्रकाश सिंह एवं RJ आदिल द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर श्री मनोज यादव का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। उनकी उपलब्धियों और रचनात्मक यात्रा पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि आजमगढ़ की मिट्टी से निकलकर फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाना और प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल करना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।मनोज यादव की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा : डॉ. अनूप सिंहकार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अनूप सिंह ने कहा कि श्री मनोज यादव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर प्रयासों के बल पर फिल्म जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि आजमगढ़ के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा कि मनोज यादव जैसे प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान युवाओं को कला, साहित्य एवं रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आजमगढ़ प्रतिभाओं की धरती है और यहां के युवाओं में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता है। जरूरत है कि उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहे।प्रतिभाओं का सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा : डॉ. गायत्री कुमारीहाफ लेमन रेडियो की डायरेक्टर डॉ. गायत्री कुमारी ने कहा कि मनोज यादव का सम्मान हाफ लेमन रेडियो के लिए गौरव का विषय है। किसी भी प्रतिभा को पहचान और सम्मान मिलना उसके लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा बनता है।उन्होंने कहा कि मनोज यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल फिल्म जगत में पहचान बनाई, बल्कि आजमगढ़ का नाम भी गौरवान्वित किया है। हाफ लेमन रेडियो का प्रयास हमेशा से रहा है कि ऐसे लोगों की उपलब्धियों को समाज के सामने लाया जाए, जिन्होंने अपने कार्यों से आजमगढ़ का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि हाफ लेमन रेडियो केवल एक रेडियो स्टेशन नहीं, बल्कि आजमगढ़ की आवाज और यहां की प्रतिभाओं के मंच के रूप में भी अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना हमारा उद्देश्य : शिवम चतुर्वेदीकार्यक्रम के आयोजक एवं 90.4 हाफ लेमन रेडियो के स्टेशन हेड शिवम चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल किसी प्रतिभा का सम्मान करना नहीं, बल्कि उनकी सफलता की कहानी को आजमगढ़ के युवाओं तक पहुंचाना भी है।उन्होंने कहा कि मनोज यादव जैसे लोग युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि छोटे शहर से निकलकर भी प्रतिभा, मेहनत और जुनून के दम पर बड़े मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि हाफ लेमन रेडियो आजमगढ़ की प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें उचित मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कला, साहित्य, संगीत, लेखन, अभिनय या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को अपने शहर में प्रोत्साहित करने और उनकी आवाज को आगे पहुंचाने वाला मंच उपलब्ध कराना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।RJ टीम ने संभाली कार्यक्रम की कमानकार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन RJ आदिल, RJ देव, RJ चंचल एवं RJ प्रिया द्वारा किया गया। चारों RJs ने अपनी शानदार एंकरिंग, संवाद शैली और प्रस्तुति से समारोह को जीवंत बनाए रखा।कार्यक्रम के आयोजन से लेकर अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं तक हाफ लेमन रेडियो की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।मनोज यादव की उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ आजमगढ़समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री मनोज यादव की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि आजमगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य और रचनात्मक प्रतिभा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। फिल्म जगत में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड प्राप्त करना जिले के युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा दोनों का विषय है।कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज यादव ने अपने सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए 90.4 हाफ लेमन रेडियो का आभार व्यक्त किया और अपने रचनात्मक सफर, अनुभवों तथा आजमगढ़ से अपने जुड़ाव को साझा किया।समारोह के अंत में हाफ लेमन रेडियो की ओर से श्री मनोज यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, कलाकारों, साहित्य प्रेमियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।90.4 हाफ लेमन रेडियो ने इस अवसर पर संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी आजमगढ़ की प्रतिभाओं, कलाकारों और जिले का नाम रोशन करने वाले लोगों को मंच एवं सम्मान देने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *