आजमगढ़ अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक फ्री बस सेवा का जायजा लेने निकले मंत्री ओमप्रकाश राजभर, महिला यात्री के लिए छोड़ी सीट

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया। रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस सेवा का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक बस से सफर करने निकले। मंत्री के बस में सवार होते ही यात्रियों के बीच चर्चा शुरू हो गई। सफर के दौरान मंत्री ने महिला यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने अपनी सीट महिला यात्री के लिए छोड़ दी और खुद पूरे सफर में खड़े होकर यात्रा की। मंत्री के इस व्यवहार की यात्रियों ने सराहना की। ओमप्रकाश राजभर ने बस में मौजूद महिला यात्रियों से बातचीत कर निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा रक्षाबंधन पर बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान बहनों और माताओं को सुरक्षित, सुगम और निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने स्वयं बस में सफर कर यात्रियों से फीडबैक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *