



गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक नाजायज तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में फूलपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम आंधीपुर नहर पुलिया मोड़ के पास पुलिस ने सिकन्दर चौहान को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सिकन्दर चौहान पुत्र विक्रम चौहान निवासी ग्राम पूराधन्नी थाना फूलपुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवशरण सिंह, कांस्टेबल मुनीब यादव, अरविन्द कुमार और दयाशंकर यादव शामिल रहे।
