


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के टॉप-टेन अपराधी और अंतर्जनपदीय शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास झाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मौजूद एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. अबू बकर पुत्र महमूद आलम, निवासी पूरारानी, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार अबू बकर थाना मुबारकपुर का टॉप-टेन अपराधी है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, पर्यावरण अधिनियम, महामारी अधिनियम और गुण्डा अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।बरामदगी के आधार पर मुबारकपुर थाने में मु0अ0सं0 295/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उ0नि0 धर्मेंद्र शर्मा, हे0का0 भानु पाण्डेय, का0 छोटेलाल और का0 कुलदीप शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
