गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के आरोप में सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में आजमगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना अहरौला में तैनात आरक्षी ना.पु. जितेन्द्र कुमार को प्रथमदृष्टया गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस के अनुसार, आरक्षी पर आरोप है कि उसने थाना क्षेत्र के अपराधियों और अभियुक्तों से अनधिकृत रूप से दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर अभियोग एवं जांच से संबंधित गोपनीय सूचनाओं और दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा अभियुक्तों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जांच और अभियोग को प्रभावित करने, विभागीय गोपनीयता भंग करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अवहेलना करने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरक्षी जितेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।पुलिस विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी पुलिसकर्मी अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करें। लापरवाही, अनुशासनहीनता या विभागीय गोपनीयता भंग करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *