ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत मामले में नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय कार्य और कथित लापरवाही से मरीज की मौत के मामले में वांछित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम के संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी माता श्याम दुलारी को पेट में दर्द (हर्निया) के इलाज के लिए हरैया मोड़ स्थित आर्य नन्दिनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्सिंग होम संचालक गुलाब चन्द चौहान ने परिजनों की जानकारी और सहमति के बिना ऑपरेशन कर दिया, जिसके दौरान मरीज की मृत्यु हो गई।इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 264/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक मो. शमशाद खान ने पुलिस टीम के साथ 6 अगस्त को हरैया रेलवे अंडरपास के पास से आरोपी गुलाब चन्द चौहान (52 वर्ष), निवासी भुसुड़ी, थाना मुबारकपुर, को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फिलहाल इसी मामले का आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. शमशाद खान और हेड कांस्टेबल प्रकाश कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *