
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। थाना कोतवाली पर आवेदक काजी आसिम आलम पुत्र स्व० काजी गौस आलम निवासी 49, आराजी बाग थाना कोतवाली आजमगढ़ आकर एक प्रार्थना पत्र दिए कि मेरा व्हाट्सअप्प अकांउट हैक कर लिया गया है और मेरे सगे संबंधियों से पैसे की मांग की जा रही है तथा कुछ को भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही है इस पर थाना कोतवाली साईबर टीम द्वारा आवेदक उपरोक्त के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पीड़ित के व्हाट्सअप्प अकांउट को रिकवर कराया गया। जिससे पीड़ित किसी भी तरह के साईबर फ्राड का शिकार होने से बच गया। पुलिस टीमः-1. उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।2. का0 नीरज कुमार पटेल थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।3. का0 आशुतोष दूबे थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
