आजमगढ़ पुलिस ने निकाली भव्य बाइक रैली, दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित तिरंगा बाइक रैली को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन्स/सदर सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली के माध्यम से शहर में निकले और लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया। साथ ही आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।रैली के दौरान स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आजमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रीय पर्व को पूरे गौरव और उत्साह के साथ मनाएं तथा तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *