






गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस लाइन आजमगढ़ में डीआईजी श्री देवरंजन वर्मा के निर्देशन में Behavioural, Communication & Soft Skills विषय पर अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में आजमगढ़, मऊ और बलिया के करीब 455 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कांवड़िया श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील, शालीन, सहयोगात्मक और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिसकर्मियों को Cultural Sensitivity, सेवाभाव, Social Skills, Building Trust & Rapport, Collaboration & Problem Solving, Compassion for Self तथा Stress Management & Emotional Wellbeing जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। श्रद्धालुओं के साथ बेहतर संवाद, सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज और विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी समस्या समाधान के तरीके भी बताए गए।प्रशिक्षण के दौरान तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम और धैर्य बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता एवं सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी सहित आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं।
