स्वतंत्रता दिवस से पहले आजमगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमों ने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, रोडवेज बसों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच की।अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। वहीं क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने पुलिस बल के साथ होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की।आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *