बिजली तड़कने से छत पर गिरी किशोरी, मौतमाता-पिता रहते हैं दिल्ली, ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी सलोनी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ । एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार की दोपहर बारिश के बीच कपड़े उतारने गई किशोरी के लिए बारिश काल बन गई। बारिश के दौरान तेज आवाज में तड़की बिजली के चलते अपने ननिहाल व्यवहरा में रह रही धरांव गांव निवासी सलोनी (14) गिर गई, वही कुछ ही दूरी पर कपड़ा उठा रही मामा की लड़की आरती बाल-बाल बच गई। परिजन उसे आनन-फानन इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले आए। यहां चिकित्सक डॉ. इक्तिखार ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के धरांव गांव निवासी सलोनी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। वह कक्षा 08 पास की थी, अब उसका एडमिशन कक्षा नौ में कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब एक सप्ताह की प्रचंड गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच वह छत पर चली गई और भींगने लगी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली तड़की, जिससे वह अनियंत्रित होकर छत पर ही गिर गई। इसमें उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। यह देख परिजन तुरंत छत पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले आए। यहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, सूचना पाते ही उसके दादा कांता सरोज भी अस्पताल पहुंचे गए और पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृतक सोनाली अपने दो भाइयों की अकेली बहन थी। मृतका सलोनी के माता सरिता व पिता अजय कुमार दिल्ली में रहते है। सलोनी अपने दो भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी। बड़ा भाई करन कुमार अहमदाबाद व किशन कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *