आजमगढ़ एसपी की बड़ी कार्रवाई: लूट-डकैती केस की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा निलंबित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर थाना पवई में तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक पर लूट के एक गंभीर मुकदमे, जो बाद में डकैती की धारा में परिवर्तित हुआ, की विवेचना के दौरान बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप है। इसके अलावा मुकदमों के निस्तारण में रुचि न लेने, क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आमजन से अमर्यादित व्यवहार करने तथा पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने जैसे आरोप भी प्रथम दृष्टया सही पाए गए।इन गंभीर आरोपों को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता या उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *