5.83 करोड़ के 830 किलो नशे का हुआ खात्मा, SSP ने ‘ऑपरेशन दहन’ के 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए “ऑपरेशन दहन” की सफलता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पुलिस के अनुसार, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 6 जुलाई 2026 को करीब 827.856 किलोग्राम गांजा, डायजापाम व अन्य मादक पदार्थों का विधिसम्मत विनष्टीकरण कराया था। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 82 लाख रुपये थी। पूरे अभियान को सुरक्षा मानकों के तहत भादो, माहुल स्थित इंसीनिरेटर में फोटो और वीडियोग्राफी के साथ संपन्न कराया गया।इस अभियान को सफल बनाने में विशेष मालखाना निस्तारण सेल, डीसीआरबी, सदर मालखाना, कोर्ट मोहर्रिर शाखा तथा विभिन्न थानों के कुल 16 अधिकारी और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।एसएसपी ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को लगातार और प्रभावी ढंग से जारी रखेगी तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव कार्रवाई करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *