आजमगढ़ नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की फिर खुली पोल, डस्टबिन के बावजूद कूड़ा बाहर फेंक कर चला गया सफाई कर्मी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। रैदोपुर स्थित दुर्गा जी मंदिर के बगल में यह नजारा देखने को मिला, जहां नगर पालिका का एक सफाई कर्मी बगल में रखी बड़ी डस्टबिन के बावजूद कूड़ा बाहर फेंककर चला गया।जब सफाई कर्मी ही स्वच्छता के नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता से सफाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है? बड़ी डस्टबिन होने के बावजूद सड़क किनारे कूड़ा फैलाना और गंदगी का अंबार लगाना नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करता है।और कुछ ही देर बाद उस जगह पर गायों का झुंड पहुँच गया। कूड़े के ढेर से एक गाय ने पॉलीथिन खा ली — जिसका विडियो भी सामने आया है। यह दृश्य न केवल प्रशासन की लापरवाही दिखाता है, बल्कि जानवरों के लिए बढ़ते खतरे की भी गंभीर तस्वीर पेश करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति रोज़ देखने को मिलती है, जिससे क्षेत्र में बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाए और सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *