
आजमगढ़। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति ने शनिवार को आशा एवं आशा संगिनी फैसिलिटेटर को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने एवं सामान्य जनक मानदेय लागू किए जाने और समस्त बकाया भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि सन 2005 और 2006 से और आशा और आशा संगिनी अपनी जान की परवाह न करते हुए सरकार के समस्त योजना को सफल बनाने का काम की है । जच्चा बच्चा का जान बचाना। पोलियो भारत मुक्त करना, फाइलेरिया अभियान, संचारी कुष्ठ टीकाकरण, नसबंदी जननी सुरक्षा योजना, टीवी अभियान कोविड-19 महामारी जैसी बीमारी को मात देना इन सभी कार्यों को अगर किसी ने सफल बनाया है तो हमारी आशा और आशा संगिनी ने। लेकिन मुख्यमंत्री से पूरे उत्तर प्रदेश की संगिनी फैसिलिटेटर और आशा काफी नाराज हैं। हमारे सभी कार्य का श्रेय आंगनबाड़ी को दे दिया जाता है यह कहीं ना कहीं हमारे साथ सौतेला व्यवहार सरकार कर रही है। जबकि सीएम ने बोला था डबल इंजन की सरकार बनने दीजिए आशा और संगिनी फैसिलिटेटर का एक निश्चित मानदेय लागू किया जाएगा। अन्य प्रदेशों की तरह लेकिन सारे वादे झूठे निकले जबकि डबल इंजन की सरकार है। अगर इस सरकार में हमारा भला नहीं होगा तो कभी नहीं होगा ।
