आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी का आरोप, थाने से निराश होकर SP से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने ही पाटीदारों पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि थाना स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उसे पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी।पीड़िता द्वारा SP को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 8 दिसंबर की रात करीब 8 बजे की है। आरोप है कि उसके पाटीदार डीजे बजाकर नाच रहे थे। इसी दौरान जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली, तभी पाटीदार के एक युवक ने उसका मुंह दबाकर जबरन उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की। किसी तरह वह अपना मुंह छुड़ाकर चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की मां के साथ भी पाटीदारों ने मारपीट की। घटना की सूचना पर मौके पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को बरदह थाने बुलाया गया। पीड़िता का आरोप है कि थाने में दो दिन तक पूछताछ के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें छोड़ दिया गया।थाने से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *