आजमगढ़: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा, वायरल वीडियो के बाद सिधारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में एक महिला के साथ अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पल्हनी निवासी कमलेश यादव ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर थाना सिधारी में मु0अ0सं0 309/2026 के तहत धारा 64(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।इसी दौरान बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी कमलेश यादव (35 वर्ष), निवासी पल्हनी, थाना सिधारी को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर 2:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल आफताब, हेड कांस्टेबल अनिल राय, कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल ऐश कुमार तथा महिला कांस्टेबल गुड़िया मिश्रा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *