

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने पशुपालकों तक विभागीय योजनाओं, पशु चिकित्सा सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को आसानी से पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। विभाग द्वारा जारी पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर पशुपालक सीधे चैनल से जुड़ सकते हैं।चैनल के माध्यम से पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य, प्रशिक्षण कार्यक्रम, अनुदान एवं अन्य विभागीय सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1800-180-5141 और 1962 नंबर भी जारी किए हैं, जहां पशुओं के उपचार एवं अन्य समस्याओं के लिए सहायता प्राप्त की जा सकती है।विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे QR कोड स्कैन कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें और विभाग की सभी नवीनतम जानकारियों का लाभ उठाएं। साथ ही संदेश दिया गया है—”Be Kind To Animals (पशुओं पर दया करें)”।
