जमीन विवाद में जानलेवा हमला, एक पुरुष और महिला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपियों पर लाठी-डंडों से हमला कर महिला और उसके पुत्र को घायल करने का आरोप है।पुलिस के अनुसार, देवारा रामपुर निवासी बादामी देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र अवनीश के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।गुरुवार सुबह पुलिस ने वांछित आरोपी चन्दन पटेल (35) और बचिया देवी (58) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *