
गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। जनपद में आयोजित मंडली स्तरीय बैठक में एस-ए-आर को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. बलराम (पूर्व सांसद) ने की, जबकि बैठक का संचालन हरिश्चंद्र गौतम (को-ऑर्डिनेटर) ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में विनोद चौहान, अरविंद गौतम, बबलू श्रीवास्तव, सबिया अंसारी, डॉ. गीता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, मंडलीय रणनीति, तथा एस-ए-आर कार्यों की प्रगति पर विस्तृत विमर्श किया गया। इसी क्रम में महेंद्र यादव, सचिन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण की।नेताओं ने कहा कि सैकड़ों नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों में मजबूती आएगी।
