6.75 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, झारखंड से शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ₹6.75 लाख की साइबर ठगी के मामले में वांछित एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, JBL WAVE BEAM 2 ईयरबड और ₹4,020 नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया निवासी सुफियान अंसारी का मोबाइल फोन गुम हो गया था। आरोप है कि 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 के बीच उनके बैंक खाते से कुल ₹6,75,476 की धोखाधड़ी कर निकासी की गई। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मो. अफराज अहमद (21) निवासी ग्राम पहाड़पुर, थाना मेहरमा, जनपद गोड्डा, झारखंड का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे थाना परिसर से करीब 10:20 बजे गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक अपराध का तरीका: आरोपी अपने साथियों के साथ मोबाइल फोन चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइल में लगी सिम से जुड़े बैंक खातों का यूपीआई बनाकर ज्वेलरी शॉप, मॉल और अन्य दुकानों पर खरीदारी व लेन-देन किया जाता था। इसके बाद दुकानदारों के माध्यम से रकम को नकद प्राप्त कर आपस में बांट लिया जाता था।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस टीम और सर्विलांस सेल द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *